You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Share Your Kitchen Garden

Start Date: 03-09-2021
End Date: 01-09-2022

Are you a proud owner of a lovely green kitchen garden? ...

See details Hide details

Are you a proud owner of a lovely green kitchen garden?
Show us a picture and let us know what have you planted. Share the joys and the fulfillment of owning a kitchen garden with everyone around you.
#PoshanMaah2021 #MachiOibaChinjakChasi

All Comments
#PoshanMaah #PoshanMaah2021 #NutriGarden #PoshanVatika
Reset
154 Record(s) Found

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

किचन गार्डन आपको पूरी तरह से स्वस्थ रखता है। आप घर के किसी भी छोटे कोने में गार्डन तैयार कर सकते हैं। हमने किचन गार्डन को तैयार करने से लेकर मिट्टी और खाद बनाने के तरीके भी सुझाए हैं लेकिन फिर भी जमीन कैसी है, इस हिसाब से हर चीज में थोड़ा अंतर आ सकता है। इसलिए हमारी सलाह है कि किचन गार्डन की प्लानिंग करने से पहले किसी विशेषज्ञ से संपर्क जरूर कर लें। Horticulturist is the specialist in Horticulture field.

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

9.कोशिश करें कि अपने किचन गार्डन में मौसमी सब्जियां ही उगाएं।
10.ऐसी सब्जियां उगाएं,जिन्हें आप बार-बार इस्तेमाल कर सकें। गमलों की मिट्टी को उलटते-पलटते रहें।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

6.अपने किचन के कचरे को कूड़ेदान में फेंकने के बजाय उसे रिसाइकिल करें। ऐसा करना काफी आसान है।
7.अपने किचन गार्डन की मिट्टी में ऑर्गेनिक मल्च जैसे अखबार, कार्डबोर्ड, कटे हुए पत्ते और घास की कतरनों का उपयोग
करने पर विचार करें।
8.बीज बोने के बाद गमलों को अगले दो दिन तक पानी देने की भूल न करें। तीसरे दिन पानी धीरे-धीरे डालें।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

3.हमेशा ऐसी फसलों का चयन करें, जिन्हें बहुत ज्यादा देखभाल की आवश्यकता न हो और कीट प्रकोप की संभावना भी
कम हो।
4.ऐसे पौधे उगांए, जो कई फसलें दे सकते हैं। उदाहरण के लिए टमाटर सीजन में कई फसलों का उत्पादन करता है।
लेकिन फूलगोभी को रोपने से आपको केवल एक ही फसल मिलेगी।
5.ग्रीन्स की कट एंड कम किस्में सबसे अच्छी और विकसित करने में सबसे आसान है।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

किचन गार्डन के लिए टिप्स:-
किचन गार्डन के लिए कुछ टिप्स हम यहां आपको बता रहे हैं। इन्हें फॉलो कर आप अपने किचन गार्डन को और भी सुंदर बना सकते हैं।
1.तेजी से बढ़ने वाली फसलों का ही चुनाव करें।
2.उच्च पैदावार वाले पौधे उगाएं। यह आपको शुरूआत में प्रोत्साहित होते हैं।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

8.पौधों को धूप देना जरूरी है। लेकिन ध्यान रखें, कि अंकूर फूटते समय पौधों को धूप लगना जरूरी है। अगर ऐसा न हुआ
तो इनका आकार छोटा रह जाएगा। आप चाहें, तो रोजाना तीन से चार घंटे इन्हें धूप दिखाएं। लेकिन गर्मियों में कड़ी धूप से
इन्हें बचाकर रखने के लिए ग्रीन शेड में पौधों को रखें।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

7.अगर आप दस से ज्यादा दिनों के लिए कहीं बाहर जा रहे हैं, तो चिंता न करें। जाने से पहले गमले या पॉट में मॉस को
अच्छी तरह बिछा लें और उसमें खूब सारा पानी डालें। इसकी मदद से पौधों में लंबे समय तक नमी बरकरार रहेगी और
इतने दिनों में पौधे सूखेंगे भी नहीं।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

4.पौधों को हर वक्त पानी देना भी ठीक नहीं है। ज्यादा पानी देने से मिट्टी के कणों के बीच मौजूद ऑक्सीजन पौधों की
जड़ों तक नहीं पहुंच पाती, इसलिए जब लगे कि गमले की मिट्टी सूख रही है, तब ही पानी दें।
5.पौधों को हमेशा सुबह और शाम को ही पानी दें। भूलकर भी दोपहर की तेज धूप में पानी न दें। इससे पौधे झुलस सकते
हैं।
6.अगर आप कुछ ही दिन के लिए बाहर जा रहे हैं, तो पौधों में ऊपर तक पानी भर दें या फिर इन पौधों को पानी से भरे
टब में रख दें। इससे पौधों में नमी बनी रहेगी।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

किचन गार्डन में पौधों को पानी और धूप देने के टिप्स:-
1.फल और सब्जियों में 70 प्रतिशत तक पानी होता हैं, इसलिए आपको ध्यान देना होगा कि आपके पौधों को नियमित रूप
से सोखने के लिए अच्छा पानी मिले।
2.गार्डन की शुरूआत में पौधों को दिनभर में कम से कम एक बार पानी दें। एक बार जब फसलें परिपक्व होने लगती हैं
तो उन्हें हर हफ्ते एक इंच से ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती।
3.यदि आप रेतिली मिट्टी के साथ गर्म क्षेत्र में रहते हैं तो आपको पौधों को दिन में कई बार पानी देने की जरूरत पड़
सकती है।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

कुछ दिनों में खाद इस्तेमाल के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगी। अब सरसों की खली खरीदें और इसे रातभर पानी में भिगोकर रख दें। ऐसे रखें, कि सुबह तक यह गाढ़े पेस्ट के रूप में तैयार हो जाए। अब इस पेस्ट को मिट्टी में मिलाकर गमलों में डालें। ध्यान रखें कि मिट्टी और खली को 10:1 की मात्रा में डालें। इसे गमले में डालें और फिर गमले की गुड़ाई करें। ताकि खली वाली मिट्टी गमले की मिट्टी के साथ अच्छे से मिल जाए।