You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

In celebration of world Bamboo Day, Share with us your bamboo creations

Start Date: 18-09-2023
End Date: 18-09-2024

If you've created anything using bamboo- be it artwork furniture, home, decor, or anything else- snap a photo and sharing it with us. Let's photo and sharing it with us. Let's make ...

See details Hide details
Closed

If you've created anything using bamboo- be it artwork furniture, home, decor, or anything else- snap a photo and sharing it with us. Let's photo and sharing it with us. Let's make this World Bamboo Day unforgettable by showcasing the beauty and sustainability of bamboo

All Comments
Total Submissions ( 438) Approved Submissions (177) Submissions Under Review (261) Submission Closed.
Reset
177 Record(s) Found

BrahmDevYadav 2 years 3 months ago

बांस को हिंदी में क्या बोलते हैं?
बाँस, ग्रामिनीई कुल की एक अत्यंत उपयोगी घास है, जो भारत के प्रत्येक क्षेत्र में पाई जाती है। बाँस एक सामूहिक शब्द है,जिसमें अनेक जातियाँ सम्मिलित हैं। मुख्य जातियाँ, बैंब्यूसा, डेंड्रोकेलैमस आदि हैं। बैंब्यूसा शब्द मराठी बैंबू का लैटिन नाम है।

BrahmDevYadav 2 years 3 months ago

बांस कहाँ ज्यादा पाया जाता है?
दुनिया में चीन पहले स्थान पर है जहां बांस की सबसे अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। दूसरे स्थान पर भारत है जहां बांस की 136 प्रजातियां हैं और उनमें से 58 प्रजातियां उत्तर-पूर्वी भारत में होती हैं।

BrahmDevYadav 2 years 3 months ago

बांस का दूसरा नाम क्या है?
बांस का वानास्पतिक नाम Bambusa bambos (बैम्बूसा बैम्बोस) है और ये Poaceae (पोऐसी) कुल का है। बांस को अंग्रेजी में Thorny bamboo (थॉर्नी बैम्बू) कहते हैं। लेकिन भारत के अन्य प्रांतों में बांस को कई नामों से पुकारा जाता है।

BrahmDevYadav 2 years 3 months ago

भारत में बांस का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है?
भारत में बांस का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य असम है|

BrahmDevYadav 2 years 3 months ago

हिंदू धर्म में बांस क्यों नहीं जलाते हैं?
भारतीय सनातन परंपराओं में बांस का जलाना निषिद्ध है। कहा जाता है की यदि बांस की लकड़ी को जलाया जाता है तो इससे वंश नष्ट हो जाता है और पितृ दोष लगता है।

BrahmDevYadav 2 years 3 months ago

बांस की लकड़ी क्यों नहीं चलाई जाती है?
बांस को ना जलाने के पीछे जो वैज्ञानिक कारण है वो ये है कि इसमें लेड पाया जाता है। लेड के साथ साथ और भी कई तरह की धातुएं इसमें पाई जाती हैं जो इंसानी शरीर के लिए ठीक नहीं हैं। यही वजह है कि विज्ञान के जानकार भी इस लकड़ी को जलाने से मना करते हैं।

BrahmDevYadav 2 years 3 months ago

गरीबों की इमारती लकड़ी कौन सी है?
गरीब आदमी की लकड़ी बांस है क्योंकि यह जीवन के सभी पहलुओं में उपयोग की जाती है। इसमें त्वरित वृद्धि, तन्य शक्ति, उपलब्धता और नवीकरणीय क्षमता जैसे अद्वितीय गुण हैं।

BrahmDevYadav 2 years 3 months ago

पानी में खराब नहीं होने वाली लकड़ी कौन सी है?
महोगनी एक इमारती लकड़ी है, जिससे फर्नीचर, जहाज, संगीत वाद्य, बंदूक का कोंदा आदि बनाए जाते हैं। साथ ही इसकी लकड़ी पानी से खराब नहीं होती है, इसलिए इससे मेड़ भी बनाए जाते हैं।

BrahmDevYadav 2 years 3 months ago

कौन सी लकड़ी में दीमक नहीं लगती है?
सालवुड-: कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और ओडिशा में पाई जाने वाली सालवुड काफी मजबूत लकड़ी है। इसे चमकाने या मजबूती सुनिश्चित करने के लिए कई बार पॉलिश करने की जरूरत नहीं पड़ती। पानी और अंडरग्राउंड कंडीशन का मुकाबला करने में सक्षम इस लकड़ी में दीमक भी नहीं लगता।

BrahmDevYadav 2 years 3 months ago

बांस के पेड़ की उम्र कितनी होती है?
बांस की फसल करीब 40 साल तक बांस देती रहती है।