You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

The Role of Education for Peace and Progress

Start Date: 23-01-2023
End Date: 23-01-2024

Join the discussion on the role of education for peace and progress. ...

See details Hide details

Join the discussion on the role of education for peace and progress.

‘Education is a human right, a public good and a public responsibility.’

Education can be a tool for fostering tolerance, generosity, and understanding in today's society as well as for assisting learners in becoming aware of the skills and abilities needed to progress and develop further.

Join the discussion on the role of education for peace and progress.

All Comments
#education #Educationforpeaceandprogress #progress #peace
Reset
406 Record(s) Found

BrahmDevYadav 3 years 2 weeks ago

अच्छे शिक्षक कौन है?
एक अच्छा शिक्षक वहीं है, जो अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह समझता हो। जो सभी बच्चो को एक समान शिक्षा, प्रेम, आचरण सिखाता हो। जिसे बच्चे बड़े सम्मान से समाज में आप के प्रति उदारता और सहानुभूति रखे। किसे सिखाना है, किसे सिखाना या पढ़ाना है यानी उसे बाल मनोविज्ञान की बेहतर समझ होनी चाहिए।

BrahmDevYadav 3 years 2 weeks ago

अच्छे शिक्षक कौन हो सकते हैं?
एक अच्छा और प्रभावशाली अध्यापक वह है जो विद्यार्थियों, प्रधानाध्यापक तथा अन्य के सामने किसी भी गलत बात के लिए झुकता नहीं हो। किसी प्रकार का अन्याय सहन करता नहीं हो और किसी भी गलत बात से समझौता नहीं करता है। जो अध्यापक अपने कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति सचेत रहता है वही अपने आत्मसम्मान की रक्षा कर पाता है।

BrahmDevYadav 3 years 2 weeks ago

शिक्षा से क्या लाभ होता है?
जीवन में सफलता प्राप्त करने और कुछ अलग करने के लिए शिक्षा सभी के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण साधन है। यह हमें जीवन के कठिन समय में चुनौतियों से सामना करने में सहायता करता है। पूरी शिक्षण प्रक्रिया के दौरान प्राप्त किया गया ज्ञान हम सभी और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के प्रति आत्मनिर्भर बनाता है।

BrahmDevYadav 3 years 2 weeks ago

शिक्षा का कार्य क्या है?
शिक्षा के माध्यम से मनुष्य का शारिरिक, मानसिक, धार्मिक, नैतिक, आध्यात्मिक तथा संवेगात्मक विकास होता है। शिक्षा मनुष्य का सर्वांगीण विकास करके उसे प्रत्येक क्षेत्र मे सक्षम बनाती है। शिक्षा से मनुष्य का व्यक्तिगत, सामाजिक, राजनैतिक एवं पारिवारिक जीवन सुखमय तथा आनन्दमय व्यतीत होता है।

BrahmDevYadav 3 years 2 weeks ago

शिक्षा के चार उद्देश्य क्या हैं?
(1) आत्म-ज्ञान सीखना और विकसित करना।
(2) जीवन कौशल और सामाजिक कौशल विकसित करना।
(3) जीवन के अवसरों और जीवन की गुणवत्ता को अनुकूलित करने के लिए।
(4) भविष्य के रोजगार और आर्थिक भलाई को सक्षम करने के लिए।

BrahmDevYadav 3 years 2 weeks ago

मूल्य और शांति शिक्षा क्या है?
1. सामाजिक जागरूकता, उपभोक्ता जागरूकता, उपभोक्ता अधिकार तथा जिम्मेदारियों के तंत्र में सुधार।
2. जीवन के मूल्यों/वैष्वीकरण के मुद्दों पर अन्तर्राष्ट्रीय मामलों का प्रभाव-आधुनिक युद्ध आतंकवाद, पर्यावरण के मुद्दे, विभिन्न
संस्कृतियों का आपसी सम्मान, धर्म एवं उनके विष्वास।

BrahmDevYadav 3 years 2 weeks ago

शिक्षा से आप क्या समझते हैं?
व्यापक अर्थ में शिक्षा किसी समाज में सदैव चलने वाली सोद्देश्य सामाजिक प्रक्रिया है जिसके द्वारा मनुष्य की जन्मजात शक्तियों का विकास, उसके ज्ञान एवं कौशल में वृद्धि एवं व्यवहार में परिवर्तन किया जाता है और इस प्रकार उसे सभ्य, सुसंस्कृत एवं योग्य नागरिक बनाया जाता है।

BrahmDevYadav 3 years 2 weeks ago

शांति शिक्षा की स्थापना कब हुई?
इसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है। संयुक्त राष्ट्र की इस विशेष संस्था का गठन 16 नवम्बर 1945 को हुआ था।

BrahmDevYadav 3 years 2 weeks ago

शांति शिक्षा की स्थापना कब हुई?
इसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है। संयुक्त राष्ट्र की इस विशेष संस्था का गठन 16 नवम्बर 1945 को हुआ था।

BrahmDevYadav 3 years 2 weeks ago

शांति का क्या अर्थ है?
मन जब स्थिर हो जाता है तो उस अवस्था को कहते हैं शांति। मन की चचलता जब तक है तब तक मन अशांत रहता है।