You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

The Role of Education for Peace and Progress

Start Date: 23-01-2023
End Date: 23-01-2024

Join the discussion on the role of education for peace and progress. ...

See details Hide details

Join the discussion on the role of education for peace and progress.

‘Education is a human right, a public good and a public responsibility.’

Education can be a tool for fostering tolerance, generosity, and understanding in today's society as well as for assisting learners in becoming aware of the skills and abilities needed to progress and develop further.

Join the discussion on the role of education for peace and progress.

All Comments
#education #Educationforpeaceandprogress #progress #peace
Reset
406 Record(s) Found

BrahmDevYadav 3 years 2 weeks ago

विश्व शांति दिवस कब मनाया जाता है?
प्रत्येक वर्ष 21 सितंबर को विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है।

BrahmDevYadav 3 years 2 weeks ago

एक आदर्श शिक्षक गुण क्या है?
एक अच्छे शिक्षक के कुछ गुणों में संचार कौशल, सुनना, सहयोग, अनुकूलन क्षमता, सहानुभूति और धैर्य शामिल हैं। प्रभावी शिक्षण की अन्य विशेषताओं में एक आकर्षक कक्षा उपस्थिति, वास्तविक दुनिया सीखने में मूल्य, सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान और सीखने का आजीवन प्यार शामिल है।

BrahmDevYadav 3 years 2 weeks ago

जीवन में शिक्षा का स्थान क्या है?
शिक्षा मनुष्य जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। शिक्षा के द्वारा ही मानव का समाज में उच्च स्थान रहता है। जो व्यक्ति शिक्षा ग्रहण नहीं करता है उसका जीवन बहुत ही सरल होता है। क्योंकि शिक्षा हमें विभिन्न प्रकार का ज्ञान और कौशल प्रदान करता है शिक्षा के द्वारा ही हमें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलती है।

BrahmDevYadav 3 years 2 weeks ago

शिक्षा हमारे जीवन में क्यों जरूरी है?
शिक्षा हमें कौशलता प्रदान करती है, और हमें कौशल निपुण बनाती है। एक अच्छी नौकरी पाने के लिए अच्छा ज्ञान और कौशल होना बहुत ही जरूरी है। लिखने, पढ़ने, सीखने और कौशल क्षमता रखने वाले लोगों को नौकरी करने से बहुत लाभ होता है। इस प्रकार शिक्षा हमारे देश में मौजूद बेरोजगारी की समस्याओं पर काबू पाने में मदद करती है।

BrahmDevYadav 3 years 2 weeks ago

शिक्षा का सबसे बड़ा उद्देश्य क्या है?
शिक्षा का लक्ष्य विद्यार्थियों के अंदर अच्छे संस्कार पैदा करना तथा उन्हें आर्थिक दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाना है।
शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी कीड़े पैदा करना नहीं बल्कि देश के लिए भावी नागरिकों को श्रेष्ठ तथा स्वास्थ बनाना है।

BrahmDevYadav 3 years 2 weeks ago

समाज में शिक्षा का क्या महत्व है?
शिक्षा किसी समाज में सदैव चलने वाली वह सोद्देश्य सामाजिक प्रक्रिया है जिसके द्वारा मनुष्य की जन्मजात शक्तियों का विकास, उसके ज्ञान, एवं कला कौशल में वृद्धि तथा व्यवहार में परिवर्तन किया जाता है और इस प्रकार उसे सभ्य, सुसंस्कृत एवं योग्य नागरिक बनाया जाता है। इसके द्वारा व्यक्ति एवं समाज दोनों निरन्तर विकास करते है।

BrahmDevYadav 3 years 2 weeks ago

शिक्षा का लक्ष्य क्या है?
शिक्षा का लक्ष्य व्यक्ति का सम्पूर्ण विकास करना है। शिक्षा आदमी को सामाजिक व्यवहार श्रेष्ठ तरीके से करना सिखलाती है। शिक्षित होकर ही व्यक्ति देश की मुख्य धारा से सही रूप से जुड़ता है तथा राजनीतिक क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभाता है। शिक्षा के संबंध में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी अर्थात बापू कहते हैं।

BrahmDevYadav 3 years 2 weeks ago

प्रौढ़ शिक्षा का क्या मतलब है?
प्रौढ़ शिक्षा का उद्देश्‍य उन प्रौढ व्‍यक्तियों को शैक्षिक विकल्‍प देना है, जिन्‍होंने यह अवसर गंवा दिया है और औपचारिक शिक्षा आयु को पार कर चुके हैं, लेकिन अब वे साक्षरता, आधारभूत शिक्षा, कौशल विकास (व्‍यावसायिक शिक्षा) और इसी तरह की अन्‍य शिक्षा सहित किसी तरह के ज्ञान की आवश्‍यकता का अनुभव करते हैं।

BrahmDevYadav 3 years 2 weeks ago

शिक्षा के तीन प्रमुख अंग क्या है?
ऐसी स्थिति में यदि शिक्षा की प्रक्रिया में पाठ्यक्रम को सम्मिलित कर लिया जाये, तो हम शिक्षा को द्विमुखी प्रक्रिया न कहकर त्रिमुखी प्रक्रिया मानेंगे जिसके तीन अंग हैं।
(1) शिक्षक
(2) बालक
(3) पाठ्यक्रम। इन्ही तीन अंगों की पारस्परिक क्रिया में ही शिक्षा निहित है।

BrahmDevYadav 3 years 2 weeks ago

शिक्षा का मूल उद्देश्य क्या है?
शिक्षा का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को चरित्रवान बनाना है। शिक्षा से ही रोजगार मिलेगा। शिक्षा ही मनुष्य को संपूर्ण व्यक्तित्व का धनी बनाता है। ज्ञान हासिल कर लोग समाज को सही मार्ग दिखाते हैं।