Open Forum
- Department of Art & Culture
- Creative Corner
- Department of Agriculture
- Department of Education
- Department of Fisheries
- Department of Horticulture & Soil Conservation
- Department of Information Technology
- Department of MAHUD
- Department of Science & Technology
- Department of Sericulture
- Department of Tourism
- Department of Trade Commerce & Industries
- Department Of Transport
- Directorate of Health Services
- Finance Department
- Forest Department, Government of Manipur
- General Administration Department
- Imphal Municipal Corporation
- Manipur Fire Service
- Manipur Police Housing Corporation Limited (MPHC Ltd.)
- Open Forum
- Social Welfare Department
The Role of Education for Peace and Progress
Start Date: 23-01-2023
End Date: 23-01-2024
Join the discussion on the role of education for peace and progress. ...
Hide details










BrahmDevYadav 3 years 2 weeks ago
एक अच्छे समाज की विशेषता क्या होती है?
समाज में हम की भावना होती है। इस भावना के अन्तर्गत व्यक्तिगत मैं निहित होता है, और यही सामाजिक बंधन को जन्म देता है। पर समाज के सम्पूर्ण बंधन स्वार्थपूर्ण हेाते हैं। समाज में समूह मन व समूह आत्मा होती है।, यह सम्बंध पारस्परिक चेतना से युक्त हेाती है, समूह मन में यह चेतना होती है और उनके यह व्यवहार में प्रकट होती है।
BrahmDevYadav 3 years 2 weeks ago
शांति के उद्देश्य क्या है?
शांति हमारे जीवन में इसलिए भी आवश्यक है, क्योंकि शांत वातावरण में ही मनुष्य के रचनात्मक व्यक्तित्व का विकास होता है। शांति ही सकारात्मकता की वृद्धि करती है। शांति में ही प्रगति न केवल निहित होती है, अपितु उसे समृद्धि की पहली सीढ़ी भी माना जाता है। व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास शांति के धरातल पर ही संभव है।
BrahmDevYadav 3 years 2 weeks ago
शांति शिक्षा की प्रकृति क्या है?
शांति शिक्षा जीविकोपार्जन की अवधारणा से परे है। यह छात्रों को सिखाता है कि दुनिया में सद्भाव और शांति कैसे बनाए रखें और आलोचनात्मक और तार्किक सोच रखें । शांति शिक्षा की मुख्य अवधारणा लोगों को शांति स्थापना के महत्व से अवगत कराना और एक सकारात्मक वातावरण विकसित करना है।
BrahmDevYadav 3 years 2 weeks ago
शिक्षा के तीन अंग कौन से हैं?
1.प्रशिक्षण (Training)
2.निर्देशन (Instruction)
3.प्रेरणा (Inspiration)
BrahmDevYadav 3 years 2 weeks ago
शिक्षा के तीन अंग कौन से हैं?
1.प्रशिक्षण (Training)
2.निर्देशन (Instruction)
3.प्रेरणा (Inspiration)
BrahmDevYadav 3 years 2 weeks ago
शिक्षा के महत्व कौन कौन से हैं?
शिक्षा की आवश्यकता:-
1.आधुनिक समाज की प्रकृति, आवश्यकताओं तथा कर्तव्यों को जानने के लिये।
2.अपनी विभिन्न आवश्यकताओं की समुचित सन्तुष्टि हेतु।
3.व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक विकास हेतु।
4.अन्तर्निहित शक्तियों के विकास हेतु।
5.प्रत्येक प्राणी की अन्तर्निहित शक्तियों को समझने के लिये।
6.मानवीय गुणों के संचार हेतु।
BrahmDevYadav 3 years 2 weeks ago
जीवन में शिक्षा का स्थान क्या है?
शिक्षा मनुष्य जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। शिक्षा के द्वारा ही मानव का समाज में उच्च स्थान रहता है। जो व्यक्ति शिक्षा ग्रहण नहीं करता है उसका जीवन बहुत ही सरल होता है। क्योंकि शिक्षा हमें विभिन्न प्रकार का ज्ञान और कौशल प्रदान करता है शिक्षा के द्वारा ही हमें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलती है।
BrahmDevYadav 3 years 2 weeks ago
विकास के लिए शिक्षा की क्या भूमिका है?
अतएव शिक्षा हमारे आर्थिक भविष्य का अभिन्न अंग बन गई है। शिक्षा लोगों की तकनीकी ज्ञान, विवेक एवं साहस में वृद्धि करती है, जिससे आर्थिक क्रियाओं का विस्तार होता है, साधनों का विवेकपूर्ण उपयोग संभव बनता है तथा बचत का उत्पादक निवेश किया जाता है।
BrahmDevYadav 3 years 2 weeks ago
शिक्षा का विकास क्या है?
शिक्षा किसी समाज में सदैव चलने वाली वह सोद्देश्य सामाजिक प्रक्रिया है जिसके द्वारा मनुष्य की जन्मजात शक्तियों का विकास, उसके ज्ञान, एवं कला कौशल में वृद्धि तथा व्यवहार में परिवर्तन किया जाता है और इस प्रकार उसे सभ्य, सुसंस्कृत एवं योग्य नागरिक बनाया जाता है। इसके द्वारा व्यक्ति एवं समाज दोनों निरन्तर विकास करते है।
BrahmDevYadav 3 years 2 weeks ago
शिक्षा का गिरता स्तर दोषी कौन?
शिक्षा के गिरते स्तर पर लंबी-लंबी बहसे होती है। और अंत में उसके लिए शिक्षक को दोषी करार दिया जाता है। जो शिक्षक स्वयं उस शिक्षा का उत्पादन है और जहाँ तक संभव हो रहा है मूल्यों, आदर्शों व सामाजिक उत्तर दायित्व के बोध को छात्रों में बनाये रखने का प्रयत्न कर रहा है, तमाम राजनीतिक दबावों के बावजूद।