Open Forum
- Department of Art & Culture
- Creative Corner
- Department of Agriculture
- Department of Education
- Department of Fisheries
- Department of Horticulture & Soil Conservation
- Department of Information Technology
- Department of MAHUD
- Department of Science & Technology
- Department of Sericulture
- Department of Tourism
- Department of Trade Commerce & Industries
- Department Of Transport
- Directorate of Health Services
- Finance Department
- Forest Department, Government of Manipur
- General Administration Department
- Imphal Municipal Corporation
- Manipur Fire Service
- Manipur Police Housing Corporation Limited (MPHC Ltd.)
- Open Forum
- Social Welfare Department
How can Science help India become a developed Nation. Share Your ideas
Start Date: 11-02-2024
End Date: 11-04-2024
#Science plays a crucial role in the development of a nation, contributing to various aspects of social, economic, and technological progress. ...
Hide details

BrahmDevYadav 1 year 6 months ago
हमारे देश में शिक्षा क्या है?
1. शिक्षा हमें ज्ञान, समझ, अनुभव, सूक्ष्मता, संस्कार, नैतिकता और सोच की क्षमता प्रदान करती है। इससे हमारे मन में
नए विचार, नई रुचियाँ, नए संभावनाएं और नए सपने उत्पन्न होते हैं।
2. समाज के विकास में योगदान:- शिक्षा समाज के विकास में अहम भूमिका निभाती है। एक समाज जहाँ लोग शिक्षित होते
हैं, वहाँ देश का विकास तेजी से होता है।
BrahmDevYadav 1 year 6 months ago
भारत में विज्ञान की शुरुआत कब हुई?
भारत में सबसे पहले टेक्नोलॉजी(प्रौद्योगिकी)की स्थापना के विषय में नलिनी रंजन सरकार की अध्यक्षता में गठित समिति नें भारत भर में ऐसे संस्थानों के गठन की सिफ़ारिश की थी,जिसमें इन सिफ़ारिशों को ध्यान में रखते हुए पहले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना "कलकत्ता के पास स्थित खड़गपुर में सन 1950" में हुई।
BrahmDevYadav 1 year 6 months ago
विज्ञान के वरदान कौन से हैं?
विज्ञान एक वरदान है जो बिजली, परिवहन और चिकित्सा में नई टेक्नोलॉजी लेकर आया है। यह जीवन में सुधार, मानव जीवन में आराम और प्रगति लाया है। रेडियो, टीवी और मोबाइल जैसे आविष्कारों की बदौलत संचार में तेजी आई है, जो दुनिया को जोड़ने का कार्य करते हैं और सूचना और मनोरंजन प्रदान करता है।
BrahmDevYadav 1 year 6 months ago
राष्ट्र में शिक्षा की क्या भूमिका है?
किसी भी राष्ट्र की उन्नति में वहां की शिक्षा व्यवस्था की महती भूमिका होती है। शिक्षा किसी भी देश को संस्कारित करने का काम करती है। इसका स्पष्ट प्रभाव समाज, संस्कृति, राजनीति एवं अर्थ व्यवस्था पर परिलक्षित होता है।
BrahmDevYadav 1 year 6 months ago
विज्ञान में भारत का सबसे बड़ा योगदान क्या है?
अंतरिक्ष विज्ञान में भारत का योगदान अतुलनीय है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की स्थापना 1969 में भारत की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी के रूप में सेवा करने के लिए की गई थी। पहला भारतीय उपग्रह 'आर्यभट्ट' था, जिसे भारत में डिजाइन और निर्मित किया गया था और 19 अप्रैल 1975 को लॉन्च किया गया था।
BrahmDevYadav 1 year 6 months ago
विज्ञान क्या है इसका हमारे जीवन में क्या महत्व है?
किसी भी वस्तु के बारे में जानकारी ग्रहण करना और जानकारी को सही तरीकों से लागू करना एवं किसी भी वस्तु का सही अवलोकन करना एवं उसका विश्लेषण करना ही विज्ञान है। 'वि' का अर्थ है विकास करना और विज्ञान का अर्थ हुआ विकास करने वाला ज्ञान। शिक्षा से ज्ञान और ज्ञान से विज्ञान तब विज्ञान से विकास होता है।
BrahmDevYadav 1 year 6 months ago
भारत में विज्ञान का विकास कैसे हुआ?
भारतीय विज्ञान की परंपरा विश्व की प्राचीनतम वैज्ञानिक परंपराओं में एक है। भारत में विज्ञान का उद्भव ईसा से 3000 वर्ष पूर्व हुआ है। हड़प्पा तथा मोहनजोदड़ो की खुदाई से प्राप्त सिंधु घाटी के प्रमाणों से वहाँ के निवासियों की वैज्ञानिक दृष्टि तथा वैज्ञानिक उपकरणों के प्रयोगों का पता चलता है।
BrahmDevYadav 1 year 6 months ago
राष्ट्र के विकास में विज्ञान शिक्षण की क्या भूमिका है?
1.सामाजिक विषमता को कम करने में सहायक हो सकती है ।
2.दूरदराज इलाकों तक सूचना, संचार और कंप्यूटिंग संसाधन के रूप में आई. सी.टी., अवसरों की समानता के लिए
महत्त्वपूर्ण साबित हो सकती है।
3.हमारे अनुसार वर्तमान स्थिति से किसी भी तरह के गुणात्मक परिवर्तन के लिए विज्ञान।
4.शिक्षा में ढाँचागत बदलाव लाने पड़ेंगे।
BrahmDevYadav 1 year 6 months ago
विज्ञान के क्षेत्र में भारत का क्या योगदान है?
विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक यह है कि इसने विमान, हथियार, टैंक, ईडब्ल्यू सिस्टम, मिसाइल सिस्टम आदि का निर्माण किया है। पोखरण में 1974 में पहला सफल परमाणु परीक्षण करने के बाद भारत भी परमाणु शक्ति संपन्न बन गया।
BrahmDevYadav 1 year 6 months ago
विकास में विज्ञान की क्या भूमिका है?
आज मनुष्य विज्ञान के कारण ही चंद्रमा तथा अन्य ग्रहों में पहुंचने तथा अंतरिक्ष में भ्रमण करने में सफलता प्राप्त की है। बिना विज्ञान के इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। मनोरंजन के क्षेत्र में सिनेमा, टीवी, टेप रिकॉर्डर आदि विज्ञान के ही चमत्कार हैं।