You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

PLANT IT, POST IT!

Start Date: 28-07-2021
End Date: 28-07-2022

Do not shy away from planting trees. Be proud of it. Give your new generation a healthier, greener and pollution-free world. Plant a tree, take a selfie, post it here.

See details Hide details

Do not shy away from planting trees. Be proud of it. Give your new generation a healthier, greener and pollution-free world.
Plant a tree, take a selfie, post it here.

All Comments
#Environment #selfie #plants #green #trees #planting #saplings
Reset
553 Record(s) Found

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

पेड़ों का महत्व क्या है।
पेड़ हमारे प्रकृति के संतुलन को बनाये रखता है। पेड़ से हमें लकड़ी मिलती है जिससे हम खिड़की-दरवाजे, फर्नीचर आदि बनाते हैं। वृक्षों से मिलने वाली लकड़ी का उपयोग इंधन के रूप में भी किया जाता है। पेड़-पौधे पक्षियों के लिए वरदान हैं, पक्षी इनकी डालियों पर अपना घोसला बनाकर रहते हैं।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

सचमुच तुम बहुत हो भूलते
मेरे संग बचपन में थे खेला करते।
मेरे फल दोस्तों को भी थे खिलाते
अब तो मेरी परवाह भी नहीं करते।
सोच रहे हो कि कौन हूँ मैं?
मैं वही पेड़ हूँ, जिसे दादाजी ने लगाया था
मुझे सहेजा और नित बढ़ते हुए देखा था।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

पेड़ की पुकार कविता से हमें कौनसी सीख मिलती है?
पेड़ों के कटने से तकलीफ हम इंसानों को ही होती है। यदि पेड़ बेजुबान नहीं होते तो वे भी अपना कष्ट हमें बताते और शायद हम समझ भी जाते। पेड़ की अभिव्यक्ति साकेत हिन्द ने इन पंक्तियों में की है, जो आज के परिवेश में सटीक जान पड़ती है।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

नदी और वृक्ष से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
'वृक्ष कबहुं न¨ह फल भखैं, नदी न संचै नीर, परमारथ के कारने साधुन धरा शरीर। कबीर का यह दोहा हमें परोपकार की भावना का संदेश देता है। वृक्ष लगाने मात्र से ही वह हमारे पालनहार बन जाते हैं। इनके अंदर छिपे तमाम गुण हमें तमाम रोगों की औषधि तो देते ही हैं, साथ ही हमें प्राणवायु भी इन्हीं से मिलती है।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

पेड़ पौधे से हमें क्या क्या मिलता है?
ऑक्सिजन पेड़ से हमें ऑक्सिजन मिलता है जो हर एक सजीव वस्तु के लिए जरूरी है|
1.फल
2.दवाइयां
3.लकड़ी
4.पेपर
5.आश्रय
6.सब्जियां
7.गम (Gum)

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

फूलों और पेड़ों से हमें क्या प्रेरणा मिलती है?
जब बात प्रकृति से प्रेरणा लेने की आती है तो वृक्ष सबसे पहले स्थान पर है। सुंदर, मनमोहक हरे भरे और आंखों को सुकून देने वाले यह वृक्ष अपना पूरा जीवन दूसरों के लिए जीते हैं । अपने द्वारा पैदा किए गए फल फूल, अनाज और असंख्य खाद्य भंडार भी वह खुद नहीं खाते, बल्कि उससे अन्य जीव-जंतुओं का भरण पोषण करते हैं।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

पेड़ों का हमारे जीवन में क्या महत्व है?
पेड़ ही हमारे वातावरण को साफ और प्रदुषणमुक्त रखते हैं। यही पर्यावरण के सच्चे योध्दा है, जो इसे स्वच्छ और सुंदर बनाये रखते है। पेड़ ही हमारे जीवन के सच्चे साथी है और इससे हमें जीवन मिलता है। पेड़ हमें फल-फूल तो देते ही है इसके साथ ही हमें दवाई के रूप में वो औषधियां भी देते है, जो हमें जीने के लिए आवश्यक है।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

किसी मुरझाए हुए पौधे को देखकर आप उसे बचाने के लिए क्या क्या करोगे और क्यों?
पौधों को सूखने से कैसे बचाएं:-
ज्यादा पानी न डालें सभी जानते हैं कि पौधों को हरा-भरा रखने के लिए उन्हें पानी देना बहुत जरूरी है।
नमी चेक करें|
पौधों को दोबारा से गमलों में लगाएं|
सूखी पत्तियों और टहनियों को छांटें|
धूप चेक करें|
कीड़ा साफ करें|
पौधों को उचित मात्रा में न्यूट्रिशन दें|
जगह बदलें|

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

हम पेड़ों को कैसे बचा सकते हैं?
पेड़ों को बचाने के लिए हम सबको अपने घर पर पेड़ लगाने चाहिए, इससे पेड़ों की संख्या बढ़ेगी और आपको फायदा भी होगा। पेड़ों को बचाने के लिए हम सबको पेपर का इस्तेमाल कम करना चाहिए। साथ ही उन चीजों को भी कम इस्तेमाल करना चाहिए जिसके लिए कई सारे पेड़ों को काटा जाता है। सिर्फ आवश्यकता के अनुसार वस्तुओं को इस्तेमाल करना चाहिए।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

पेड़ पौधे की सुरक्षा के लिए आप कौन कौन से उपाय करेंगे?
पेड़ पौधों की सुरक्षा के लिए आप कौन कौन से उपयोग करेंगे?
हमें वातावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण/पेड़ लगाने पर ज़ोर देना चाहिए।
हमें पेड़ों को काटने का कारण पता करना चाहिए और अगर आवश्कता न हो तो पेड़ काटना नहीं चाहिए।
अगर किसी जगह से पेड़ को काटा जा रहा है तो हमें उसके बदले में दोबारा पेड़ लगाना चाहिए।