You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

PLANT IT, POST IT!

Start Date: 28-07-2021
End Date: 28-07-2022

Do not shy away from planting trees. Be proud of it. Give your new generation a healthier, greener and pollution-free world. Plant a tree, take a selfie, post it here.

See details Hide details

Do not shy away from planting trees. Be proud of it. Give your new generation a healthier, greener and pollution-free world.
Plant a tree, take a selfie, post it here.

All Comments
#Environment #selfie #plants #green #trees #planting #saplings
Reset
553 Record(s) Found

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

क्या पेड़ बिना अनुमति के नीचे काटा जा सकता है?
अब ये वृक्ष बिना अनुमति नहीं कटेंगे:-
आम (देशी, तुकमी, कलमी), नीम, साल, महुआ, बीजा साल, पीपल, बरगद, गूलर, पाकड़, अर्जुन, पलाश, बेल, चिरौंजी, खिरनी, कैथा, इमली, जामुन, असना, कुसुम, रीठा, भिलावा, तून, सलई, हल्दू, बाकली/करधई, धौ, खैर, शीशम और सागौन।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

दुनिया में सबसे तेज बढ़ने वाला पौधा कौन सा है?
बाँस एक सपुष्पक, आवृतबीजी, एक बीजपत्री पोएसी कुल का पादप है। इसके परिवार के अन्य महत्वपूर्ण सदस्य दूब, गेहूँ, मक्का, जौ और धान हैं। यह पृथ्वी पर सबसे तेज बढ़ने वाला काष्ठीय पौधा है।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

सबसे घना पेड़ किसका होता है?
बरगद एक दीर्घजीवी और विशाल वृक्ष होता है, जिसे हिंदू परंपरा के अनुसार पूज्यनीय माना जाता है। वैसे तो बरगद के पेड़ दुनियाभर में पाए जाते हैं, लेकिन दुनिया का सबसे विशालकाय जो बरगद का पेड़ है, वह भारत में ही है। इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। इस पेड़ को 'द ग्रेट बनियन ट्री' के नाम से जाना जाता है।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

दुनिया का सबसे बड़ा पेड़ कौन सा है?
इस पेड़ का नाम हाइपर्शन है| इस पेड़ की खोज साल 2006 में हुई थी| दुनिया का सबसे लंबा पेड़ होने की वजह से इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है| रेडवुड नेशनल पार्क में खड़ा यह पेड़ काफी दूरी से साफ नजर आता है|

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

पेड़ पौधों का क्या उपयोग है?
यह हमें फल, फूल, लकड़ी, औषधि इत्यादि अनेक चीजें देते हैं। पेड़-पौधों के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। पेड़-पौधों की ही वजह से आज हम जीवित हैं, क्योंकि पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं। जोकि हमारे जीवन के लिए अत्यंत जरूरी है और कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

पेड़ से क्या करते हैं?
वृक्ष हमारे जीवन और धरती के पर्यावरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वृक्ष से एक और जहां ऑक्सीजन का उत्पादन होता है तो दूसरी ओर यही वृक्ष धरती के प्रदूषण को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दरअसल, यह धरती के पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलन प्रदान करते हैं।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

पेड़ का क्या महत्व है?
पेड़-पौधों का मानव जीवन में बड़ा महत्व है। ये हमें न सिर्फ ऑक्सीजन देते हैं। बल्कि तमाम प्रकार के फल-फूल, जड़ी बूटियां और लकड़ियां आदि भी देते हैं। घर के आसपास पौधरोपण करने से गर्मी, भू क्षरण, धूल आदि की समस्या से बच सकते हैं।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

धरती के ऊपर किसका कविता है?
धरती पर कविता:- सुमित्रानंदन पंत
धरती का आँगन इठलाता, शस्य श्यामला भू का यौवन। अंतरिक्ष का हृदय लुभाता।।
पेड़-पौधे

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

प्रार्थना कविता पाठ से आपने क्या सीखा उसे अपने शब्दों में लिखिए?
उत्तर - प्रार्थना कविता के पाठ से हमने सीखा कि हमें अपनी मातृभूमि की सदैव सेवा करनी चाहिए। यहाँ के व्यक्तियों, यहाँ की प्रकृति अर्थात् पेड़-पौधे, पशु-पक्षी आदि को अपना सगा मानना चाहिए। इनके दुखों को दूर करना चाहिए।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

कविता में कवि की क्या विनती है?
उत्तर: कविता में कवि विनती करता है कि हम पेड़ों को काटना बंद करें। कवि विनती करता है कि हम पेड़ों के महत्व को समझें और उनका सम्मान करना सीख जाएँ। 'आज सभ्यता वहशी बन पेड़ों को काट रही है।