You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

International Women’s Day: Celebrating the Strength of Manipuri Women

Start Date: 08-03-2025
End Date: 08-05-2025

As we celebrate International Women’s Day, let’s reflect on the progress women in Manipur have made, the challenges they continue to face, and how we can work together to ...

See details Hide details

As we celebrate International Women’s Day, let’s reflect on the progress women in Manipur have made, the challenges they continue to face, and how we can work together to create a more inclusive and equal society.

Join the conversation and share your thoughts, stories, and ideas on celebrating and uplifting the women of Manipur!

All Comments
Reset
91 Record(s) Found

BrahmDevYadav 11 months 3 days ago

भारत में नारी का क्या स्थान है?
भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति का रूप माना जाता है । हमारे प्राचीन वेदों से हमें यह ज्ञात होता है कि प्राचीन भारतीय समाज मातृसत्तात्मकता था । नारी यह समाज का मूल आधार है तथा ईश्वर द्वारा समाज को दिया गया खूबसूरत उपहार है। जो समाज में नारी, बहन, मां, पत्नी बेटी का रिस्ता निभाती है ।

BrahmDevYadav 11 months 3 days ago

भारत में महिलाओं की स्थिति में सुधार कैसे करें?
महिलाओं की स्थिति में सुधार:- समय बीतने के साथ सरकार ने महिलाओं की स्थिति सुधारने के लिए कई कानून बनाए। स्त्री शिक्षा को अनिवार्य किया गया। लड़की की मर्जी के बगैर शादी पर प्रतिबंध लगाया गया| तलाक को कानूनी दर्जा दिया गया| अब महिलाएँ अपनी मर्जी के अनुसार किसी भी हुनर के लिए ट्रेनिंग ले सकती हैं।

BrahmDevYadav 11 months 3 days ago

नारी शक्ति क्या है?
महिला सशक्तिकरण का अर्थ महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है ताकि उन्हें रोजगार, शिक्षा, आर्थिक तरक्की के बराबरी के मौके मिल सके, जिससे वह सामाजिक स्वतंत्रता और तरक्की प्राप्त कर सकें । यह वह माध्यम है, जिसके द्वारा महिलाएँ भी पुरुषों की तरह अपनी हर आकांक्षा को पूरा कर सकें।

BrahmDevYadav 11 months 3 days ago

नारी सशक्तिकरण महिलाओं को जीवन पर नियंत्रण और अधिकार प्राप्त करने में सहायता करता है। नारी सशक्तिकरण महिलाओं को अपनी आकांक्षाओं को प्राप्त करने में सक्षम बनाता है। सशक्त नारी को अपनी इच्छानुसार पढ़ने और काम करने अनुमति होती है।

BrahmDevYadav 11 months 3 days ago

स्त्री शिक्षा के महान अग्रदूत कौन थे?
सावित्रीबाई फुले, जो नारी शक्ति की प्रतीक हैं और नारी सशक्तिकरण की महान क्रांति की अग्रदूत बनी। नारी सशक्तिकरण का विषय अब केंद्र और राज्य सरकारों का मुख्य केंद्र बन गया है। इसका श्रेय भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले को जाता है। आज हम उनकी जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

BrahmDevYadav 11 months 3 days ago

बालिका शिक्षा पर भाषण:-
यह एक व्यक्ति को कौशल के साथ नई चीजों का अध्ययन करने और दुनिया के तथ्यों के बारे में जानने में मदद करती है। शिक्षा महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह लिंग के आधार पर भेदभाव को रोकने में भी मदद करती है। शिक्षा उनके काम में उत्पादकता बढ़ाती है।

BrahmDevYadav 11 months 3 days ago

महिला शिक्षा के लिए कुछ प्रसिद्ध स्लोगन क्या हैं?
बालिका शिक्षा पर स्लोगन:-
बेटी पड़ेगी, आगे बढ़ेगी। बेटियों को पढ़ाओ, समाज को जगाओ। शिक्षा है हर बेटी का अधिकार, बेटियों के हक़ के लिए एक हो अब संसार।

BrahmDevYadav 11 months 3 days ago

नारी सशक्तिकरण से समाज में समृद्धि आएगी, शिक्षा के बल पर नारी समाज को सजाएगी। जागो भारत की छात्र शक्ति, जागो अब हुंकार भरो, नारी को सशक्त करो और निज सपने साकार करो। नारी सशक्तिकरण से ही समाज को सशक्त करना है, यही हमारा परम कर्तव्य है।

BrahmDevYadav 11 months 3 days ago

स्त्री शिक्षा से संबंधित स्लोगन क्या है?
नारी को शिक्षित करेंगे, हम निज सपनों को सुरक्षित रखेंगे।

BrahmDevYadav 11 months 3 days ago

महिला सशक्तिकरण के आकर्षक स्लोगन:
सशक्त महिलाएं, सशक्त समाज का आधार है। दुनिया प्रगति तभी कर पायेगी जब महिलाएं आगे बढ़ेंगी! समाज की रुकावटों को पीछे छोडो और सपनों को साकार करो! महिला दिवस की ढेरों शुभकामनयें