You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

What are you thankful to our farmers about?

Start Date: 23-12-2021
End Date: 23-12-2022

Food is the foundation of our everyday lives. ...

See details Hide details

Food is the foundation of our everyday lives.

Farmers work hard to put food on our tables everyday and as custodians of the land, they are front-line environmentalists.

Tell us why you are thankful to the farmers.

सभी टिप्पणियां देखें
Reset
12934 Record(s) Found

BrahmDevYadav 2 years 10 months ago

भारत में सबसे जैविक राज्य कौन सा है?
सिक्किम को जैविक राज्य बनाने के लिए 75,000 हेक्टेयर भूमि को जैविक में बदला गया। रासायनिक यानी रासायनिक कीटनाशकों के बजाय जैविक के उपयोग पर जोर दिया गया। इस कार्य योजना में, सिक्किम सरकार ने रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग पर रोक लगा दी थी।

BrahmDevYadav 2 years 10 months ago

विक खेती के चार सिद्धांत क्या है?
जैविक खेती को एक और अविभाज्य के रूप में मिट्टी, पौधों, पशुओं, और मनुष्यों के स्वास्थ्य को बनाये रखना और सुधारना चाहिए। जैविक खेती सजीव पारिस्थितिकी प्रणालियों और चक्रों पर आधारित होनी चाहिए, इसे उनके साथ काम करना चाहिए, उनका अनुकरण करना चाहिए और उन्हें बनाए रखने में मदद करनी चाहिए।

BrahmDevYadav 2 years 10 months ago

जैविक खेती कितने प्रकार के होते हैं?
जैविक खेती क्या होती है और इसके कितने प्रकार:-
१. देशी खेती
२. कुदरती खेती
३. गौ अधारित खेती

BrahmDevYadav 2 years 10 months ago

भारत में जैविक खेती क्या है?
जैविक कृषि (ऑर्गेनिक फार्मिंग) कृषि की वह विधि है जो संश्लेषित उर्वरकों एवं संश्लेषित कीटनाशकों का अप्रयोग या न्यूनतम प्रयोग किया जाता है तथा जिसमें भूमि की उर्वरा शक्ति को बचाए रखने के लिये फसल चक्र, हरी खाद, कंपोस्ट आदि का प्रयोग किया जाता है।

BrahmDevYadav 2 years 10 months ago

जैविक खेती से क्या लाभ है?
जैविक खेती के लाभ:-
सिंचाई अंतराल में वृद्धि होती है। रासायनिक खाद पर निर्भरता कम होने से लागत में कमी आती है। फसलों की उत्पादकता में वृद्धि होती। बाज़ार में जैविक उत्पादों की मांग बढ़ने से किसानों की आय में भी वृद्धि होती है।

BrahmDevYadav 2 years 10 months ago

जैविक खेती कैसे किया जाता है?
जैविक खेती के लिए सबसे जरुरी कंपोनेंट है गोबर, इसलिए जब जैविक खेती के लिए खेत तैयार करते हैं तो इसमें अधिक से अधिक गोबर मिलाया जाता है। फसल लगाने के लिए बाद खरपतवार और कीट पर ध्यान देना होता है। गाय के गोबर के घोल और प्राकृतिक तौर पर तैयार किये गये खाद को पानी के जरिये पौधों को दिया जाता है।

BrahmDevYadav 2 years 10 months ago

जैविक खेती क्या है?
जैविक खेती एक ऐसी पद्धति है, जिसमें रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों तथा खरपतवारनाशियों के स्थान पर जीवांश खाद पोषक तत्वों (गोबर की खाद कम्पोस्ट, हरी खाद, जीवणु कल्चर, जैविक खाद आदि) जैव नाशियों व बायो एजैन्ट जैसे काईसोपा आदि का उपयोग किया जाता है, जिससे न केवल भूमि की उर्वरा शक्ति लम्बे समय तक बनी रहती है।

BrahmDevYadav 2 years 10 months ago

-आज फिर अखबार की खबर पढ़ दिल भर गया, एक किसान मौसम की मार से मर गया।
-क्या तुम्हें पता है किसान कैसे जीता हैं, दुःख दर्द के आँसू वो हँसकर पीता हैं।
-मर रहा सीमा पर जवान और खेतों में किसान,कैसे कह दूँ इस दुःखी मन से कि मेरा भारत महान।
-किसानो का विकास है, देश का विकास है।

BrahmDevYadav 2 years 10 months ago

-देश की प्रगति है तब तक अधूरी, किसान के विकास के बिना न होगी पूरी।
-किसान खेत में मरता है और किसान का बेटा फ़ौज में।
-नेता देश में ऐश करता है और उसका बेटा विदेश में।

BrahmDevYadav 2 years 10 months ago

-इस किसान प्रधान देश में किसान बस एक नौकर है और एक सेवक नेता प्रधान है।
-चीर देता है धरती सूखता नहीं उसका पसीना, आराम के लिए किसान को मिलता नहीं महीना।
-भोले-भाले किसानों को ईश्वर अपने खुले दीदार का दर्शन देता है।
-जब भोजन की थाली सामने आ जाए, तो भोजन के समय ईश्वर को नहीं उस महान किसान को धन्यवाद देना।
-क्यों छत टपकती हैं उसके कच्चे मकान की,फिर भी “बारिश” हो जाये, तमन्ना हैं किसान की।
-ना सजा दी पेड़ काटने वाले शैतान को,खुदा तूने सजा दे दी सीधे-साधे किसान को।