You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

What are you thankful to our farmers about?

Start Date: 23-12-2021
End Date: 23-12-2022

Food is the foundation of our everyday lives. ...

See details Hide details

Food is the foundation of our everyday lives.

Farmers work hard to put food on our tables everyday and as custodians of the land, they are front-line environmentalists.

Tell us why you are thankful to the farmers.

सभी टिप्पणियां देखें
Reset
12934 Record(s) Found
4575950

BrahmDevYadav 2 years 5 months ago

जैविक खेती और रासायनिक खेती में क्या अंतर है?
रासायनिक खेती जैविक खेती (natural farming) के विपरीत होता है। इस तरह की खेती में रासायनिक तत्वों का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है जिसकी वजह से जमीन को, फसल को और लोगों के स्वास्थ्य खराब होते हैं। इतना ही नहीं रासायनिक खेती एक तरह से प्रकृति के साथ खिलवाड़ है।

4575950

BrahmDevYadav 2 years 5 months ago

जैविक खाद का उपयोग कैसे करें?
ऐसी खाद बनाने के लिये प्रतिदिन सुबह गोबर एवं मूत्र से सनी बिचाली को अच्छी तरह मिलाकर 7 फुट लंबी एवं 6 फुट चौड़ी तथा 3.5 फुट एक गहरी खाई में डाल देते हैं। जब खाद की ढेरी जमीन से डेढ़ फुट ऊँची हो जाए तो उसे गोबर मिट्टी से पीसकर पुन: आगे खाई भरते हैं।

4575950

BrahmDevYadav 2 years 5 months ago

जैविक खेती के प्रमुख घटक क्या है?
जैविक खादों से पोषक तत्व प्रबन्धन:-
गोबर की खाद, कम्पोस्ट खाद, केंचुआ खाद, गोबर गैस की खाद, खलियाँ की खाद, तालाब की मिट्टी की खाद, मुर्गी की खाद व पशु जनित खाद।

4575950

BrahmDevYadav 2 years 5 months ago

जैविक खाद क्या होता है?
जो खाद जीवों के शरीर से बनी होती है, उसे जैविक खाद कहते हैं। घास, पत्ते, गोबर व अन्य कूड़ा कचरा कभी जीवित पेड़ पौधों के शरीर के रूप में थे, इसीलिए उनके सड़े गले अंश को जैविक खाद कहते हैं। इसी तरह सड़ गल कर केंचुए व अन्य अपशिष्टवासी कीट भी जैविक खाद ही बनते हैं।

4575950

BrahmDevYadav 2 years 5 months ago

जैविक खेती की मुख्य विशेषताएं क्या है?
जैविक खेती एक ऐसी पद्धति है, जिसमें रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों तथा खरपतवारनाशियों के स्थान पर जीवांश खाद पोषक तत्वों (गोबर की खाद कम्पोस्ट, हरी खाद, जीवणु कल्चर, जैविक खाद आदि) जैव नाशियों (बायो-पैस्टीसाईड) व बायो एजैन्ट जैसे क्राईसोपा आदि का उपयोग किया जाता है, जिससे न केवल भूमि की उर्वरा शक्ति लम्बे समय तक बनी रहती है।

4575950

BrahmDevYadav 2 years 5 months ago

जैविक खाद से क्या फायदा होता है?
जैविक खाद के लाभ:-
सूक्ष्म जीवों की गतिविधि में वृद्धि होती है। मिट्टी की संरचना में सुधार होता है जिससे पौधे की जड़ों का फैलाव अच्छा होता है। इस के साथ-साथ मिट्टी की पानी रोकने की क्षमता बढ़ती है। मृदा अपरदन कम होता है।

4575950

BrahmDevYadav 2 years 5 months ago

गोबर से जैविक खाद कैसे बनाया जाता है?
कृषि विशेषज्ञ बताते हैं कि खाद बनाने के लिए 10 किलो गोबर, 10 लीटर गोमूत्र, एक किलो चोकर, एक किलो गुड़ मिलाकर मिश्रण तैयार करना चाहिए।
1.ध्यान रखना है कि इस ड्रम पर धूप न पड़े, इसे छाया में रखें।
2.बढ़िया खाद पाने के लिए इस घोल को हर दिन एक बार जरूर हिलाते-मिलाते रहें।
3.20 दिन बाद यह जैविका खाद बन कर तैयार हो जाएगी।

4575950

BrahmDevYadav 2 years 5 months ago

जैविक खाद में क्या पाया जाता है?
वर्मी कम्पोस्ट के मिश्रण में कास्टिग, केंचुएँ, सूक्ष्म - जीवाणु, मल आदि पाए जाते हैं । केंचुओं की सहायता से बनाई गई इस जैविक खाद को वर्मी कम्पोस्ट कहते है । इस प्रकार बनाई गई खाद की प्रक्रिया वर्मी कम्पोस्टकारण कहलाती है। इस क्रिया में केंचुएँ मिट्टी को खाकर उसको मल के रूप में पाचन के उपरान्त बाहर निकालते रहते हैं ।

4575950

BrahmDevYadav 2 years 5 months ago

जैविक खाद क्या रेट है?
प्रति क्विंटल है यानी 18 हजार कीमत है। यानी 8500 रुपए का मुनाफा होता है।
जीरो बजट खेती:- 40 किलोग्राम बीज लगता है जो 2500 रुपए का है। जैविक खाद 1400 रुपए का आता है (200 का जैविक खाद, जिसे साढ़े 3 महीने देना होगा)।

4575950

BrahmDevYadav 2 years 5 months ago

जैविक खेती के दो प्रकार क्या हैं?
जैविक खेती को दो प्रकारों में बांटा गया है, अर्थात्: एकीकृत जैविक खेती । शुद्ध जैविक खेती ।