Department of Agriculture
- Department of Art & Culture
- रचनात्मक क्रियास्थल
- Department of Agriculture
- Department of Education
- Department of Fisheries
- Department of Horticulture & Soil Conservation
- Department of Information Technology
- Department of MAHUD
- Department of Science & Technology
- Department of Sericulture
- Department of Tourism
- Department of Trade Commerce & Industries
- Department Of Transport
- Directorate of Health Services
- Finance Department
- Forest Department, Government of Manipur
- General Administration Department
- Imphal Municipal Corporation
- Manipur Fire Service
- Manipur Police Housing Corporation Limited (MPHC Ltd.)
- ओपन फोरम
- Social Welfare Department
What are you thankful to our farmers about?
Start Date: 23-12-2021
End Date: 23-12-2022
Food is the foundation of our everyday lives. ...
Hide details






BrahmDevYadav 3 years 20 hours ago
जैविक खेती के 4 सिद्धांत क्या है?
जैविक खेती को एक और अविभाज्य के रूप में मिट्टी, पौधों, पशुओं, और मनुष्यों के स्वास्थ्य को बनाये रखना और सुधारना चाहिए। जैविक खेती सजीव पारिस्थितिकी प्रणालियों और चक्रों पर आधारित होनी चाहिए, इसे उनके साथ काम करना चाहिए, उनका अनुकरण करना चाहिए और उन्हें बनाए रखने में मदद करनी चाहिए।
BrahmDevYadav 3 years 20 hours ago
वर्मी कंपोस्ट का रेट क्या है?
आप 10 किलों की वर्मी कंपोस्ट खाद खरीदना चाहते हैं तो अमेजन से 770 रुपये में खरीद सकते हैं। इस खाद की MRP-1,498 रुपये हैं। आप इसे अमेजन से खरीदते हैं तो आपको इस पर 49% डिस्काउंट मिलेगा। ये खाद इंडोर, आउटडोर, फलों-फूलों, बोनसाई, तुलसी आदि के पौधों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
BrahmDevYadav 3 years 20 hours ago
एक एकड़ जमीन में कितना पोटाश डालना चाहिए?
प्रति एकड़ भूमि में 60 किलोग्राम नाइट्रोजन, 24 किलोग्राम फास्फोरस, 24 किलोग्राम पोटाश व 10 किलोग्राम जिंक सल्फेट की आवश्यकता होती है। जरूरत पड़ने पर किसान कृषि वैज्ञानिक से सलाह भी ले सकते हैं।
BrahmDevYadav 3 years 20 hours ago
जैविक खेती व्यवसाय कैसे शुरू करें?
जैविक खेती कैसे शुरु करें:-
(1)अपने क्षेत्र की जलवायु और मिट्टी को समझें।
(2) सही फसल का चुनाव करें।
(3) खेती के साथ पशुपालन को बढ़ावा दें।
(4) सरकार की परंपरागत कृषि विकास योजना की मदद लें।
BrahmDevYadav 3 years 20 hours ago
गाय के गोबर को सड़ने में कितने दिन लगते है?
खाद बनाने और स्थिर करने की प्रक्रिया में आमतौर पर लगभग 6 महीने लगते हैं।
BrahmDevYadav 3 years 20 hours ago
गोबर की खाद कितने दिन में तैयार होती है?
प्राकृतिक रूप से गोबर की खाद को तैयार होने के लिए 75 से 90 दिन लग जाते हैं,जबकि गोबर से वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार होने में मात्र 60 से 75 दिनों में ही तैयार हो जाती है।
BrahmDevYadav 3 years 20 hours ago
सबसे अच्छा जैविक खाद कौन सा है?
1. गोबर की खाद:- गोबर की खाद में (0.5 - 1.5%) नाइट्रोजन, (0.4 - 0.8 %) फॉस्फोरस व (05 - 1.9%) पोटाश पाया जाता है । गोबर की खाद पशुओं के मल मूत्र व बिछावन और उनके व्यर्थ चारे व दाने का मिश्रण होती हैं।
BrahmDevYadav 3 years 20 hours ago
1 एकड़ में कितना जैविक खाद लगता है?
प्रति एकड़ 200 लीटर जीवामृत को पानी की सिंचाई के साथ या स्प्रे मशीन से 15-20 दिनों के अंतराल पर खड़ी फसल में खेत में उपयोग करें।
BrahmDevYadav 3 years 20 hours ago
जैविक दवाई कैसे बनती है?
5 किलो नीम के पत्ते 3 लीटर पानी में डालकर उबाल लें | जब आधा रह जाए तब उसे छानकर 150 लीटर पानी में घोल तैयार करें | इस मिश्रण में 2 लीटर गोमूत्र मिलाएं | अब यह मिश्रण एक एकड़ के मान से फसल पर छिडकें | 1/2 किलो ग्राम हरी मिर्च व लहसुन पीसकर 150 लीटर पानी में डालकर छान लें तथा 1 एकड़ के लिए इस घोल का छिडकाव करें |
BrahmDevYadav 3 years 20 hours ago
जैविक जहर क्या है?
जैविक कीटनाशी (बायो-पेस्टीसाइड):-
जैविक रसायन (बायो-पेस्टीसाइड) फफॅूदी, बैक्टीरिया विषाणु तथा वनस्पति पर आधारित उत्पाद है जो फसलों, सब्जियों एवं फलों को कीटों एवं रोगों से सुरक्षित कर उत्पादन बढ़ाने में सहयोग प्रदान करते है जिससे स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को कोई क्षति नहीं होती है।